मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि हमारे पास तसवीर खींचने की तकनीक ज्यादा उम्दा और सुविधा-जनक है, इसीलिए हमारे स्थान ज्यादा सुन्दर और लोकप्रिय दिखाई देते हैं। वरना भारत के कुछ स्थान वास्तव में ज्यादा सुन्दर हैं। मैं खुद अपने मित्र के महल में मेहमान हूँ, फिर भी यह महल मुझे बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रहे हैं। ताज का शहर आगरा अभी दूर है, पर मुझ पर यहीं से रंग चढ़ रहा है। क्या है, कोई प्लास्टर नहीं, कोई रंग नहीं, फिर भी केवल पत्थरों से इतनी नक्काशी? कितने रंगों के, कितने चमत्कारों भरे पत्थर होते हैं यहाँ।
लाल पत्थर की विशाल हवेली, भीतर से इतनी ठंडी और सम्पूर्ण, कि इसमें से निकलने को जी न चाहे। कुछ ही दूरी पर पीले पत्थरों का भव्य शिल्प। एक ही जगह पर इतने विविधता-भरे पत्थर कैसे मिल सकते हैं? ज़रूर यह दूर-दूर से लेकर आये गए होंगे। एक और अजूबा।
इन्हें कौन बना कर देता है यह कलात्मक डिजाइनें? मशीनें तो हरगिज़ नहीं। फिर ये कैसे हाथ हैं, जो इन्हें गढ़ गए? शाहजहाँ और मुमताज़ का प्यार तो दिखेगा तब दिखेगा, इनके हाथ चूमने की इच्छा होती है। मुझे तो सचमुच उन कारीगर आत्माओं से प्रेम हो गया है।ये न एक आदमी का काम है, न एक दिन का। हज़ारों लोग पूरे मनोयोग से लगे रहे होंगे महीनों तक। क्यों? क्या मिला उन्हें? कहीं उनका नाम तक तो लिखा नहीं है इन पर?

sahi kaha aapne . hamara desh jyada sundar hai
जवाब देंहटाएंDhanyawaad
जवाब देंहटाएं